अल्मोड़ा-उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला अल्मोड़ा पंचायत चुनाव के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने अल्मोड़ा जनपद कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र भोज की संस्तुति पर लीला बिष्ट को धौला देवी विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पद हेतु कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर लीला बिष्ट को पार्टी ने उम्मीदवारी दी है।उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धौला देवी,वहां से पूर्व स्पीकर और शीर्ष नेता गोविंद सिंह कुंजवाल व अन्य स्थानीय नेताओं की सहमति पर लीला बिष्ट को प्रत्याशी बनाया गया है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया वे चुनाव में वे अच्छे बहुमत से जीत दर्ज करेंगी।धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि अन्य विकासखंडो में भी पार्टी के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही वहां के प्रत्याशियों की भी घोषणा की जाएगी।
