अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार जोशी सचिव डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के माध्यम से उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन इंडिया ताइक्वांडो जो कि भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स से संबद्ध और विधिवत मान्यता प्राप्त एसोसिएशन है में ताइक्वांडो प्रशिक्षक और ताइक्वांडो खिलाड़ी अपना भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बना रहे हैं।कमल कुमार बिष्ट अध्यक्ष डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक,राष्ट्रीय रेफरी राष्ट्रीय पदक विजेता,पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट ने बताया कि उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम में अल्मोड़ा जिले से प्रतीक बिष्ट और ललित मोहन गैड़ा अपने प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के साथ उत्तराखंड का प्रतिनिधत्व करेंगे।उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण,अध्यक्ष महेंद्र सिंह इंडिया,ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर ने टीम ताइक्वांडो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक 29 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम कटक उड़ीसा में संपन्न होने जा रही हैं।जिसमे भारत वर्ष से सभी राज्य की ताइक्वांडो टीम और विभिन्न राष्ट्रीय टीम ताइक्वांडो टीम सहित कुल 30 टीमों के प्रतिभागी शामिल होंगे।प्रतीक एवं ललित की इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,अल्मोड़ा जिला क्रीड़ा अधिकारी,अल्मोड़ा नगर निगम मेयर अजय वर्मा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा,रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा चेयरमैन मनोज सनवाल,डॉo जे सी दुर्गापाल,गिरीश मल्होत्रा,आशीष वर्मा,दीपक वर्मा, जसोद सिंह बिष्ट,रूप सिंह बिष्ट, गिरीश अधिकारी सचिव अल्मोड़ा योगासन एसोसिएशन अल्मोड़ा,डॉ महेंद्र सिंह मेहरा,डॉ भूपेंद्र वल्दिया, डॉ वसुधा पंत,शंकर दत्त भट्ट,कुंदन कुमार बिष्ट,राजेंद्र सिंह राणा,कमल जोशी ताइक्वांडो कोच,मनोज पांडे ताइक्वांडो प्रशिक्षक,अन्नत बिष्ट राष्ट्रीय रेफरी एवं योग साधक,ताइक्वांडो प्रशिक्षक दीक्षा कांडपाल,राष्ट्रीय रेफरी एवं प्रशिक्षक जी पी पंकज,पंकज कुमार,यशपाल भट्ट प्रशिक्षक सहित खेल प्रेमियों आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाइयां दी और‌ शुभ कामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *