अल्मोड़ा-उर्मिला सिंह पींचा धर्मपत्नी देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुमाऊँनी रीति रिवाज से किया गया और अतिथिगणों विनीता शेखर प्रिंसीपल शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोडा,डॉ हेमा रावत चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा,सोनम सनवाल एपीओ अल्मोड़ा,शिखा श्रीवास्तव एपीओ अल्मोड़ा,मंजूशा व आयोजक उर्मिला सिंह पींचा,सुनीता जोशी धर्मपत्नी सीओ अल्मोड़ा, निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।हरियाली तीज महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता नृत्य,मेहंदी प्रतियोगिता एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी।निर्णायक मण्डल द्वारा तीज क्वीन का खिताब हेमलता जौहरी को ताज पहनाकर प्रदान किया गया।जबकि ममता चिलकोटिया द्वितीय स्थान एवं तनुजा जोशी तृतीय स्थान पर रही।प्रतियोगिता में हेमलता जौहरी ने प्रथम,उमा टम्टा ने द्वितीय व ज्योति फिरमाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में लखविंदर एवं सुदेश ने प्रथम,अनिता चुफाल एवं कमला बिष्ट ने द्वितीय व ममता चिलकोटिया एवं हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मेहन्दी प्रतियोगिता में अनीता ने प्रथम,साक्षी ने द्वितीय व मीनू आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बेहतरीन वेशभूषा में हेमलता जौहरी तथा रैंप वॉक में दीपा धर्मशक्तु एवं ममता परिहार ने मारी बाजी।अतिथियों द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात कार्यक्रम की आयोजक द्वारा सभी अतिथियों को उपहार भेंट किया गया।महिलाओं के मनोरंजन हेतु सावन झूले की व्यवस्था भी की गयी थी,अतिथियों सहित उपस्थित सभी महिलाओं ने झूला झूलकर आनंद लिया।कार्यक्रम का मंच संचालन महिला उप निरीक्षक कुमकुम धानिक महिला कानि प्रियदर्शिनी इन्द्रा द्वारा किया गया।हरियाली तीज कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला उपनिरीक्षक रिंकी,मउनि बरखा कन्याल एवं मका चम्पा दानू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाएं बच्चें एवं अल्मोड़ा पुलिस के महिला अधिकारी और कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।
