अल्मोड़ा-महिला कल्याण संस्था द्वारा आज बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए तीन हजार राखियां आर्मी के अधिकारियों को सौंपी गई।उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी राखी समय पर पहुंचा दी जाएंगी।महिलाओं द्वारा सभी जवानों के लिए शुभकामनाएं देते हुए राखी भेजी गई।राखी देने वालों में अध्यक्ष रीता दुर्गापाल,उपाध्यक्ष चन्द्रा अग्रवाल,सचिव पुष्पा सती,उपसचिव गीता शाह,कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, उपसचिव गीता शाह,संरक्षक मीता उपाध्याय,शांति शाह,आशा कर्नाटक, प्रचार प्रसार मंत्री ममता चौहान,दीपा, सतीश जोशी,आशा पंत,मीडिया प्रभारी मंजू जोशी,रमा जोशी,राधिका जोशी, रेखा चौहान,रीता जोशी,दीपा जोशी,अनीता रावत,अदिति अग्रवाल पांडे आदि उपस्थित रही।
