अल्मोड़ा-तेहरवी एशियन जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप और छठी एशियन कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 जो कि मलेशिया में आयोजित हुई में उत्तराखंड के तीन ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा तीन कांस्य पदक जीतने पर उनका अल्मोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।अल्मोड़ा,पिथौरागढ़,रानीखेत से तेरहवीं एशियन जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 एवं छठवी एशियन कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 मलेशिया में 25 से 28 जुलाई तक संपन्न हुई।जिसमें तेरहवीं एशियन जूनियर एवं छठवी एशियन कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में उत्तराखंड के होनहार ताइक्वांडो खिलाडी अखिलेश सिंह ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने एशियन जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता बालक वर्ग में (ओवर 78 किलो)में कांस्य पदक अर्जित किया।पिथौरागढ़ जिले के निहाल देवली ने जूनियर वर्ग के अंडर 63 किलो में कांस्य पदक एवं रानीखेत से आर्यवीर नेअंडर 53 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इंडिया टीम ने अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर अलग-अलग राज्यों के प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कुल 8 कांस्य पदक (बालक/ बालिका जूनियर एवं कैडेट वर्ग) अर्जित किये है जो अपने आप में एक इतिहास बन गया।यह एक स्वर्णिम सफलता है। इंडिया ताइक्वांडो के बैनर तले और इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर के अथक प्रयास और दूर दृष्टि से जो आज इतनी बड़ी सफलता भारत के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिली है वो ऐतिहासिक है। भारत के विभिन्न राज्यों ए अलग अलग जिलों से आठ पदक विजेताओं ने 8 कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा जो कि आने वाले समय के लिए एक नजीर बनेगा और आने वाले खिलाड़ियों के लिए उदाहरण बनकर उन्हें ऊर्जा और प्रेरणा देगा।जिला ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि उत्तराखंड के इन तीन खिलाड़ियों का अल्मोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। खिलाड़ियों द्वारा जिला स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर लगभग 5 वर्ष की आयु से स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा में पंजीकृत पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय पदक विजेता कमल कुमार बिष्ट के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में कई पदक जीते गये हैं। अखिलेश सिंह खेल इंडिया के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में ताइक्वांडो प्रशिक्षक विक्रम से ताइक्वांडो सीख रहे।निहाल देवली एबीएससी नासिक में प्रशिक्षण ले रहे हैं।आर्यवीर रानीखेत से हैं जो कि ताइक्वांडो प्रशिक्षक भरत सिंह केआरसी के ताइक्वांडो कोच के निर्देशन, प्रशिक्षण में प्रशिक्षण ले रहे हैं।इन खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व कर अपने जिले अल्मोड़ा,उत्तराखंड राज्य के साथ-साथ राष्ट्र का नाम भी गौरवान्वित किया है।ज्ञातव्य है कि तीनों उत्तराखंड के खिलाड़ी और आठ कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी भारत के विभिन्न स्थानों राज्य व जिलों से है।सभी ने इंडिया ताइक्वांडो के बैनर तले टीम इंडिया के अंतर्गत युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संस्था इंडिया ताइक्वांडो के माध्यम से संबंधित जिला एवं राज्य इकाई के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना चयन कर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और उत्तराखंड के तीनों पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों ने डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा व उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के माध्यम से इंडिया ताइक्वांडो के अंतर्गत इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर के अथक कुशल नेतृत्व एवं दूर दृष्टि से आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि अपने देश वापस लौटने पर अखिलेश सिंह ,निहाल देवली आर्यवीर का भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह,सचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण और दयाल सिंह ने खिलाड़ियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है।कमल कुमार बिष्ट अध्यक्ष डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने जानकारी दी कि अखिलेश सिंह की बड़ी बहन वंदना सिंह भी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी रही हैं। ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में ताइक्वांडो खेल में उन्होंने कई राष्ट्रीय पदक जीत हासिल किए और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।वे आज हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में ताइक्वांडो प्रशिक्षक के रूप कार्य कर रहे है।डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि हमारी संस्था पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त संस्था है जिसके माध्यम से आज खिलाड़ियों को जिला,राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर और उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं सचिव रवि शंकर फर्स्वाण के कुशल मार्गदर्शन और बेहतर प्रयास से ताइक्वांडो खिलाड़ियों को उचित मंच मिल रहा है।
