अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में माँ नंदा सुनंदा महिला संस्था द्वारा तीज का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर महिलाओ ने नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। माँ नंदा सुनंदा समिति की अध्यक्ष किरन पंत ने बताया कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। सावन में जब सम्पूर्ण प्रकृति हरी ओढ़नी से आच्छादित होती है उस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं। वृक्ष की शाखाओं में झूले पड़ जाते हैं। सुहागन स्त्रियों के लिए यह व्रत बहुत महत्व रखता है। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और आनन्द मनाती हैं।उन्होने बताया कि मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती सैकड़ों वर्षों की साधना के पश्चात् भगवान् शिव से मिली थीं। यह भी कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए १०७ बार जन्म लिया फिर भी माता को पति के रूप में शिव प्राप्त न हो सके। १०८ वीं बार माता पार्वती ने जब जन्म लिया तब श्रावण मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को भगवन शिव पति रूप में प्राप्त हो सके।तभी से इस व्रत का प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर जो सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव -पार्वती की पूजा करती हैं उनका सुहाग लम्बी अवधि तक बना रहता है।साथ ही देवी पार्वती के कहने पर शिव जी ने आशीर्वाद दिया कि जो भी कुंवारी कन्या इस व्रत को रखेगी और शिव पार्वती की पूजा करेगी उनके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी साथ ही योग्य वर की प्राप्ति होगी। सुहागन स्त्रियों को इस व्रत से सौभाग्य की प्राप्ति होगी और लंबे समय तक पति के साथ वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त करेगी। इसलिए कुंवारी और सुहागन दोनों ही इस व्रत का रखती हैं।हरियाली तीज कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष किरन पंत, सचिव रितु पंत, कोषाध्यक्ष पूनम वोहरा, उपाध्यक्ष मीना जोशी, संरक्षक अल्का नजजोन,सह उपाध्यक्ष हेमा मटेला, सह संरक्षक सोनिया कर्नाटक, रीता कपूर,बीना पाण्डेय, प्रीता शाह, बीना जोशी, आशा विग, बीना नयाल, सुशीला जोशी, शोभा नगरकोटी, उमा तिवारी, चंद्रा जोशी, फेमिना, सीमा बेदी, नीतू कक्कड़, प्रतिभा वर्मा, सीमा कर्नाटक,विमला रानी, मोनिका जुनेजा, सीमा गोसाई आदि महिलाये उपस्थित रही।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति तिवारी, अंजलि शर्मा, शोभा जोशी, रूबीना तथा मोहिनी कनवाल उपस्तिथ रही।
