अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।संघ के प्रदेश सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में आगामी 29 जुलाई से प्रतियोगिता शुरू होगी।रविवार को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से प्रेस वार्ता कर प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई। संघ के सचिव मनकोटी ने बताया कि 29 जुलाई से तीन अगस्त तक 24 वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से होगा। बताया कि इसमें उत्तराखंड के सभी जनपदों से चयनित 350 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस चैंपियनशिप के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को खेल मंत्री रेखा आर्या भी प्रतियोगिता में पहुंचेंगी। यहां प्रेस वार्ता में रामअवतार, कोच डीके सेन, गोकुल मेहता, डीके जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।
