अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा राजकीय शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के प्रतिनिधियों द्वारा आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मतगणना हेतु ब्लाक के भीतर ही नियुक्ति हेतु ज्ञापन सौंपा गया।जिला अधिकारी द्वारा ज्ञापन को निर्वाचन आयोग को भेजने का आश्वासन दिया।शिष्टमंडल में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी,सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संगठन भूपाल चिलवाल,सचिव राजू मेहरा,राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अल्मोड़ा के सचिव जगदीश भंडारी, सुशील बाराकोटी व उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की जनपद पदाधिकारी दीपशिखा मेलकन्या भी उपस्थित रही।जिलाधिकारी द्वारा अन्य मुद्दों पर वार्ता के लिए चुनाव के बाद वार्ता का आश्वासन दिया।
