अल्मोड़ा-दिनांक 19 और 20 जुलाई 2025 तक आयोजित दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का विधिवत समापन अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर किया।अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट योगासन एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा आयोजित उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वधान में दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता 2025 अल्मोड़ा में होटल शिवालिक के मुख्य हॉल में सम्पन्न हुई।विशिष्ट अतिथि के रूप श्री सी एल वर्मा,राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष कांग्रेस एवं अतिथि के रूप में मनोज सनवाल प्रांतीय सदस्य रेड क्रॉस सोसाइटी, आशीष वर्मा,डा जे सी दुर्गापाल उपस्थित रहे।प्रतियोगिता आयोजन समिति के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया
ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतीक बिष्ट एवं कनक नेगी ने मुख्य अतिथि का बैज अलंकृत कर स्वागत किया एवं कमल कुमार बिष्ट ने फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह मेहरा प्रधानाचार्य हरिदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई अल्मोड़ा द्वारा किया गया और विशिष्ट अतिथि हेम लता वर्मा अध्यापिका को प्रतीक चिन्ह और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।प्रतियोगिता कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में अनंत बिष्ट, अमितेश,धारा वल्लभ पांडे,डॉ महेंद्र सिंह मेहरा,गिरीश सिंह अधिकारी,अजय,कविता बिष्ट शामिल रहे।संयोजक जसोद सिंह बिष्ट ने बताया कि पांचवीं जिला योगासन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता आगामी राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला सचिव गिरीश सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 70 योग साधकों ने अल्मोड़ा जिले की विभिन्न स्थानों से यूनिवर्सिटी,कॉलेज,स्कूल और योग संस्थाओं से जिसमें द्वाराहाट,चौखुटिया, रानीखेत, अल्मोड़ा से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।जिसमे रिदमिक,ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक वर्ग में 10 वर्ष की आयु से ऊपर एवं 55 वर्ष की आयु तक के योग साधकों ( खिलाड़ियों)ने प्रतिभाग किया।आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह मेहरा प्रधानाचार्य हरि दत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई, अल्मोड़ा ने जानकारी दी हमारा उद्देश्य योग को आम जनता तक पहुंचाने के साथ साथ आज योग को खेल के रूप में राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को योग साधनों को तैयार कर उन्हें अवसर प्रदान करने और अच्छा प्रशिक्षण,नेतृत्व,मार्गदर्शन देकर पदक जीतने के लिए सक्षम बनाना लक्ष्य है।समापन मैच सब जूनियर वर्ग में नव्या भाकुनी आर्टिस्टिक एकल में और श्रेया आर्टिस्टिक एकल में खेला गया।मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में जहां आयोजक मंडल की प्रशंसा और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
