अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रेम लटवाल के समर्थन में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।रविवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के नेतृत्व में जोरदार प्रचार अभियान चलाया गया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन,दुगालखोला,मल्ली मॉल और तल्ली मॉल क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और जनता से प्रेम खोलिया के पक्ष में मतदान की अपील की। शर्मा ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेम लटवाल एक कर्मठ,ईमानदार और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास के तहत क्षेत्र का समग्र विकास ही पार्टी की प्राथमिकता है।प्रचार में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के साथ प्रत्याशी प्रेम लटवाल,भाजपा मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सतीश लोहानी,ललित खोलिया, कन्हैया बिष्ट,रणजीत भंडारी सहित कई महिला और पुरुष कार्यकर्ता भी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के झंडे लेकर नारे लगाए और विभिन्न मोहल्लों में प्रचार रैली निकाल कर भाजपा के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।
कैलाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज गांव-गांव तक पहुंच रहा है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जाति,धर्म और प्रलोभन से ऊपर उठकर योग्य और विकासशील प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य मत दें।जनता ने भी भाजपा के जनसंपर्क अभियान में रुचि दिखाई और कई स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि जनता का रुझान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और पार्टी जिला पंचायत चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *