सल्ट-सल्ट से कांंग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में आज अल्मोड़ा कांंग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी और महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने सल्ट में जनसम्पर्क किया तथा क्षेत्रवासियों से गंगा पंचोली के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी और प्रीति बिष्ट ने कहा कि सल्ट में पूरा माहौल कांंग्रेस के पक्ष में है तथा निश्चित रूप से सल्ट उपचुनाव कांंग्रेस पार्टी जीतेगी।उन्होंने कहा कि बेतहाशा बढ़ रही महंगाई,बेरोजगारी और अवरुद्ध विकास के कारण जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है।उन्होंने कहा कि महिला कांंग्रेस सल्ट में घर घर जाकर महिलाओं को लगातार कांंग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य कर रही है तथा कांंग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का निवेदन कर रही है।महिला जिलाध्यक्ष तिवारी ने बताया कि सल्ट की मातृशक्ति का कांंग्रेस प्रत्याशी को पूरा समर्थन है तथा निश्चित रूप से सल्ट उपचुनाव में कांंग्रेस प्रचंड मतों से विजयी होगी।
