अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के लगातार पांच बार सचिव रहे धीरेन्द्र पाठक ने प्रेस को जारी बयान में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि दोनों मंडलों में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति सूची शिथिलीकरण शासनादेश के तहत जारी की जाय।उन्होंने कहा कि शिथिलीकरण शासनादेश जारी होने के बाद भी पर्याप्त समय सूची जारी करने का था लेकिन दुर्भाग्यवश स्थिति रही कि भर्ती वर्ष 24-25 के भीतर अर्हता रख रखे सदस्यों को भी पदोन्नति से वंचित होना पड़ा।जबकि आचार संहिता लागू होने के बाद भी निर्वाचन आयोग की अनुमति से पदोन्नति सूची जारी की जा सकती थी और उसी स्थान पर पदोन्नति प्रदान करके बाद में काउंसलिंग कराकर पद स्थापना भी की जा सकती थी।अभी भी विभाग द्वारा दोनों मंडलों कुमाऊं मण्डल व गढ़वाल मंडल में आचार संहिता के तुरंत बाद सूची जारी करनी चाहिए जो भी सदस्य अर्हता रखते हैं उनको पदोन्नति देनी चाहिए।सीआर के लिए भी समयबद्ध कार्यक्रम बनाया चाहिए और अलग से अनुभाग बनाना चाहिए जो कि समय अवधि इसी कार्य को करता रहे।सभी पदों के लिए माह जुलाई में ही गोपनीय आख्या अनुमानित व वास्तविक रिक्त पदों के आधार पर मांगनी चाहिए।
