अल्मोड़ा -आज शनिवार को ताकुला ब्लॉक के सोमेश्वर प्रथम सेक्टर के आंगनबाड़ी स्पंदन केंद्र ककराड में बाल विकास परियोजना अधिकारी ताकुला डॉ दिनेश चंद्र पांडे एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर दमयंती धर्मसत्तू द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना कार्यक्रम 15 जुलाई से 31 जुलाई तक एफ आर एस एवं मुख्यमंत्री एकल सहायता योजना के विषय में जानकारी दी गई।इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ककराड दीपा जलाल, सहायिका गंगा भंडारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेणु खोलिया,श्याम जोशी,भागीरथी, सुशीला,चंपा उप्रेती,सुनीता,दीपा आर्य,जानकी राणा,विमला देवी आदि उपस्थिति रही।इस दौरान सीडीपीओ ताकुला डॉक्टर दिनेश चंद्र पांडे द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सभी विभागीय कार्यों की जानकारी बारीकी से दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *