अल्मोड़ा-21 सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने के लिए शासन का विरोध करते हुए 10 से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है।कुमाऊं मण्डल के सभी जनपदों अल्मोड़ा, नैनीताल,ऊधमसिंह नगर,बागेश्वर, चंपावत,पिथौरागढ़ में सभी विभागों में कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।संशोधित एसीपी,पुरानी पेंशन बहाली, शिथिलीकरण,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को 6600 ग्रेड वेतन देने,एक्ट में संशोधन आदि मांगों को लेकर कर्मचारी आन्दोलनरत हैं।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गृह जनपद देने,शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पदोन्नति के पांच स्तरों को चार स्तर करने आदि मामलों में संगठन द्वारा शासनादेश जारी करने की मांग की जा रही है।मंडलीय अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक,सचिव सौरभ चंद द्वारा बताया गया कि सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया जायेगा।जिला मुख्यालय अल्मोड़ा शिक्षा विभाग में नरेंद्र नेगी,बलवीर भाकुनी,अर्जुन नेगी,देवेन्द्र पाठक,प्रहलाद रावत,योगेन्द्र बिष्ट,मनोज कांडपाल,बलवंत तड़ागी, हयात जैम्याल,नंदन बिष्ट,राजन नेगी संजीव बिष्ट आदि कार्य बहिष्कार में शामिल रहे।जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा सी एस नैनवाल व पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने व शासनादेश जारी करने की मांग की गई है।अध्यक्ष फैडरेशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि सरकार की नादिरशाही नीतियों का विरोध किया जायेगा तथा उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।मंडलीय सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल सौरभ चंद ने कहा कि शासन को सभी मांगों पर शासनादेश जारी करना चाहिए।