अल्मोड़ा-आज पार्षदों के द्वारा लोकपर्व हरेले के अवसर पर वार्ड न्यू कलेक्ट्रेट पांडेखोला सिमलटाना शिव मंदिर के पास स्थित नौले की सफाई की गई। विदित हो कि लगभग डेढ़ माह पूर्व पार्षद अमित साह मोनू के द्वारा अल्मोड़ा नगर के नौलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक मुहीम प्रारम्भ की गयी थी जिसके अन्तर्गत उनके द्वारा लगातार प्रत्येक सप्ताह एक नौला चयनित कर उसकी सफाई की जा रही है तथा संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि नगर में नौलों के अस्तित्व को बचाने के लिए आज बेहद आवश्यक है कि इनकी लगातार सफाई की जाए तथा संरक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके इस अभियान को आम जनता का भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी इन वाली पीढ़ी को हम अपनी धरोहर नौलों को सौंप सकें यही उनका मुख्य उद्देश्य है। सफाई कार्यक्रम में पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद तुलसी देवी,पार्षद अभिषेक जोशी,पार्षद ज्योति साह,प्रदीप पांडे मिट्ठू,अनुज साह,दर्पण पांडे आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *