अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.07.2025 को चैकिंग के दौरान अभियुक्त हरीश को उसके गाँव में स्थित परचून की दुकान में शराब बेचते हुए पाया गया।उसके कब्जे से 2 पूरी व 1 आधी बोतल मैकडॉवल्स व्हिस्की तथा 8 बोतल अंग्रेज़ी शराब दिल्ली मार्का की व अन्य सामान बरामद कर गिरफ्तार करते हुए,थाना देघाट में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त का विवरण हरीश सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी कुमालेश्वर देघाट जिला अल्मोड़ा है।पुलिस टीम में अपर उनि गणेश राणा,हे कानि मनोज पांडेय,हे कानि राजेंद्र गोस्वामी,कानि नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *