अल्मोड़ा-दुगालखोला देवी मंदिर परिसर में सोमवार को महिला प्रगति समूह और क्षेत्रीय निवासियों की बैठक आयोजित हुई।बैठक में आगामी 10 से 13 अगस्त तक कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए आयोजनों को जन सहभागिता और सहयोग से सम्पन्न कराने का संकल्प लिया गया।बैठक की अध्यक्षता महिला प्रगति समूह की अध्यक्षा रीता दुर्गापाल ने की।उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण लीला,डांडिया नृत्य,संगीत कार्यक्रम,महिला समूहों के बीच भजन प्रतियोगिता,बच्चों की विविध प्रतियोगिताएं और कृष्ण झांकी का आयोजन होगा।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी झांकी मुख्य मार्ग से निकाली जाएगी।जिसकी तैयारियां जल्द शुरू होंगी। कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पंजीकरण 14 जुलाई से शुरू किया जाएगा।इच्छुक महिला टीमें,बच्चे और अन्य प्रतिभागी अपना पंजीकरण देवी मंदिर परिसर में कमलेश तिवारी के पास कर सकते हैं।बैठक में आयोजन को भव्य बनाने को लेकर विभिन्न सुझाव भी रखे गए।इस दौरान भगवती गुरुरानी, विमला दुर्गापाल,दीपा जोशी, मंजू जोशी,कमला दुर्गापाल,हेमा दुर्गापाल,कंचन दुर्गापाल, घनश्याम गुरुरानी,संजय दुर्गापाल,चंद्रमणि भट्ट,राकेश लोहनी,कमलेश तिवारी,इंद्र सिंह पोखरिया और संदीप गुरुरानी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *