जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने रविवार को जागेश्वर विधानसभा में डूंगरा,डोब,रणक,बाराकोट आदि गांवों में भ्रमण कर स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं जानी।श्री पाण्डेय ने स्थानीय जनता से संपर्क कर उनकी समस्यायें जानने के पश्चात् निदान हेतु सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान हेतु क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया।उन्होंने क्षेत्रीय जनता को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।इस अवसर पर सुभाष पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के लिए जनहितकारी योजनाएं लागू कर रही है।जबसे भाजपा सरकार में आई है तबसे लगातार विकास कार्यों में तेजी आयी है।विदित हो कि कि सुभाष पाण्डेय भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं तथा पूर्व में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।श्री पाण्डेय लगातार विधानसभा का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हैं तथा उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।जिस कारण वे काफी लोकप्रिय हैं।
