सल्ट-आज सल्ट विधानसभा के बसई क्षेत्र में आज युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई जिसमें युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या ने शिरकत की।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल रावत और युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय उनियाल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में स्याल्दे ब्लॉक के पैठाना,तिमली,जसपुर,उदयपुर,भाकुड़ा,गुमटी,मटेला,वलमरा के युवाओं ने प्रतिभाग किया।बैठक में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद रावत ने सल्ट की जनता से गंगा पंचोली के समर्थन में वोट करने की अपील की।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने सभी युवाओं से सल्ट की जमीनी और जुझारू महिला के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी युवाओं से छल करती आ रही है,ऐसे में यह बीजेपी को जवाब देने का सही वक्त है।युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पूरी जी जान से गंगा पंचोली जी के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है।बैठक में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमित रावत ब्लॉक अध्यक्ष,जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विजय उनियाल,हर्षित, हितेश बिष्ट,भूपेन्द्र सिंह मनराल,हरीश मनराल,गौरव कुमार,मुकेश कुमार, मनोज,नीरज बसनाल,जितेंद्र रावत, अक्षय पंचोली,दिनेश कुमार,तरुण बसनाल,हिमांशु मनराल,दिनेश कुमार, भूपेंद्र रावत,देवेंद्र मनराल,विनोद मेहरा,ऋषि रावत,नीरज बिष्ट,गगन बसनाल,शंकर मंचवारी आदि मौजूद रहे।