सल्ट-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कांंग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गंगा पंचोली के लिए मरचूला,हिनोला,शशिखाल,मौलेखाल,डोटियाल आदि स्थानों में जनसम्पर्क कर श्रीमती गंगा पंचोली के पक्ष में मतदान करने की अपील की।श्री कुंजवाल ने भाजपा पर जनविरोधी और विकासविरोधी होने का भी आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में प्रदेश में विकास का पहिया जाम हो गया है।बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है।आमजन की सुध लेने वाला कोई नही है।इस दौरान उनके साथ मनवर सिंह रावत,मनवर सिंह रौटियाल,किशोर कुमार,प्रधान अर्जुन सिंह रावत,सोनू भण्डारी,महेन्द्र सिंह बोरा,प्रहलाद सिंह नेगी,राजू भेटवाल,कमल बिष्ट,चन्दन सिंह,गोपाल सिंह रावत,ओमप्रकाश सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।
