अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के अंतर्गत आज प्रांतीय परिषद मे भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट के नाम की घोषणा होने के बाद भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में चौघानपाटा मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के अनुभवो का लाभ भारतीय जनता पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।उनके नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत चुनावो से लेकर 2027 के विधानसभा चुनावो में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए रिकार्ड तीसरी बार विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि सरलता,सौम्यता और संगठनात्मक क्षमता के प्रतीक महेंद्र भट्ट को पुनः विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ता गदगद हैं तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कर रहे हैं।कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा,दिनेश मठपाल, आनन्द भोज,पार्षद राहुल जोशी, दीपक भंडारी,दीपा अधिकारी,सौरव वर्मा,रेखा आर्या,आनंद कनवाल, हरीश कनवाल,त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक,नरेन्द्र बिष्ट,मनोज तिवारी,पंकज बिष्ट,हिमांशु लोहनी, मनीष जोशी,कमल बिष्ट,प्रेम लटवाल, कमला तिवारी,कविता वर्मा,ललिता पंचपाल,प्रीति रस्तोगी,सुनीता जोशी,नेहा उप्रेती,भूपेंद्र वल्दिया, सागर वर्मा,मदन बिष्ट,रोहित भोज,कमल वर्मा,सरिता आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *