अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों,एएनटीएफ,एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।दिनांक 28.06.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोडा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान विवेकानन्द द्वार से 150 मीटर आगे लोधिया की तरफ से अभियुक्त दीपक सिंह मेहता के कब्जे से 5.05 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मुअस- 62/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।अभियुक्त का नाम व पता दीपक सिंह मेहता उम्र 27 वर्ष पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासी गंगोला मौहल्ला बाँसगली कोतवाली अल्मोड़ा जनपद अल्मोड़ा है।बरामदगी में 5.05 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई हैं जिसकी कीमत 1,51,500 रुपये है।कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उनि आनन्द बल्लभ कश्मीरा चौकी प्रभारी धारानौलाहेड कानि सतीश कुमार,कानि राजीव जोशी,कानि खुशाल राम शामिल रहे।
