अल्मोड़ा-मां नंदा सर्वदलीय महिला संस्था के द्वारा मां नंदा देवी के गीता भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 15 व 16 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव मनाने के विषय पर चर्चा की गई।बताया गया कि 30 जून से मां नंदा देवी के गीता भवन में गरबा,डांडिया व पहाड़ी नृत्य सहित कार्यक्रम में जो भी महिलाएं भागीदारी करना चाहती है वे 5 बजे मां नंदा देवी के प्रांगण में पहुंचे।कोरियोग्राफर के द्वारा एक महीने उन्हें अभ्यास कराया जाएगा।उसके बाद महिलाओं की मंच प्रस्तुति होगी।विदित हो कि मां नंदा सर्वदलीय महिला संस्था प्रतिवर्ष नन्दा देवी में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन करती है।संस्था की सचिव गीता मेहरा ने अपील करते हुए कहा है कि जो भी महिलाएं,युवतियां एवं बच्चे जन्माष्टमी महोत्सव में अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन करना चाहते हैं वे संस्था के सदस्यों से 30 जून से सायं 5 बजे नन्दा देवी गीता भवन में सम्पर्क कर सकते हैं।बैठक में समिति की अध्यक्ष मीना भैसोडा,सचिव गीता मेहरा,माया वर्मा,ज्योति रावत,किरन शाह,हर्षिता नेगी,लक्की वर्मा,ललित सिराडी, प्रेरणा,मानसीं आदि लोग उपस्थित थे।
