अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है।जिसके अनुपालन में लगातार नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किये जा रहे हैं।दिनांक 3 अप्रैल को एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा करबला के पास बेस तिराहे की तरफ एक युवक संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ एवं चैकिंग किये जाने पर कमल सिंह लटवाल पुत्र चन्दन सिंह लटवाल निवासी न्यू इन्द्रा कालौनी खत्याड़ी अल्मोड़ा को 12.06 ग्राम स्मैक (कीमत- 1,26000 रूपये) एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है।उक्त सम्बन्ध में एसओजी प्रभारी भूपेन्द्र बृजवाल ने बताया कि कमल जो हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था,जिसे अन्य युवाओं को बेचने की फिराक में था। करबला के पास संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्मैक एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु०अ०सं०- 33/2021 धारा- 8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त की पहचान कमल सिंह लटवाल उम्र-19वर्ष पुत्र चन्दन सिंह लटवाल निवासी न्यू इन्द्रा कालौनी खत्याड़ी के रुप में हुई हैं।बरामदगी में 12.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी कीमत- 1,26000 रूपये है।पुलिस टीम में उ०नि० नीरज भाकुनी एसओजी,उ०नि० ओमप्रकाश नेगी,का० विजय आगरी,का० दिनेश नगरकोटी,का० दीपक खनका शामिल रहे।
