अल्मोड़ा-आज दिनांक 26 जून 2025 को होटल शिवालिक इन में पूर्वाहन 11:30 से हम साथी समूह द्वारा हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम के संदर्भ में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई।इस चर्चा में हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम के महासचिव मनोज सनवाल ने सभी का स्वागत एवं परिचय देकर कार्यक्रम के मूल उद्देश्य की जानकारी दी और बताया कि यह प्रथम बार हमारा एक प्रयास है।इसका नेतृत्व और मार्गदर्शन हम साथी समूह के पदाधिकारी एवं सदस्य गण कर रहे हैं। इस प्रथम प्रयास में हम 25 बुजुर्गों को 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को ही सम्मिलित कर पाए हैं और इसके अगले चरण में हम जो छूट रहे हैं जिन्हें नहीं शामिल कर पाए जो इस 85 वर्ष से अधिक वर्ष के जो बुजुर्ग हमारे छूट जाएंगे उन्हें अगले कार्यक्रम में हम सम्मिलित करेंगे।हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि हमारा समूह हम साथी समूह किन किन विषयों पर किन मुख्य उद्देश्यों के लेकर गंभीर हैं।किस योजना के तहत अपने मूल उद्देश्यों को लेकर भविष्य की रणनीतियों को साकार करेगी एवं समाज को आज की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। हमारे बुजुर्ग बोझ नहीं आशीर्वाद है हम यह बताने और समझने में सफल हो और समाज में इसकी जागरूकता और इसकी प्रेरणा के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए हमारे द्वारा हम साथी समूह 85 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 25 ऐसे बुजुर्गों को आने वाली 29 जून 2025 को 3 बजे से होटल शिवालिक इन के मुख्य हॉल मंच में सम्मानित कर उनका आशीर्वाद और उनसे प्रेरणा और उनके जीवन शैली के उदाहरण उनके अनुभवों को सुनने का और आने वाली पीढ़ी व वर्तमान पीढ़ी को उनके द्वारा सफल और स्पष्ट संदेश मिले और हमें एक सीख और एक प्रेरणा मिले इस उद्देश्य से हम साथी समूह द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।हम साथी समूह के सदस्य आशीष वर्मा द्वारा हम साथी समूह की योजना व उद्देश्य के तहत हमारे द्वारा मेडिकल एवं बुजुर्गों की देखरेख के लिए स्वयं सेवकों एवं वॉलिंटियर्स की टीम भी तैयार कर समय-समय पर बुजुर्गों के घर जाकर उनके हाल-चाल उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर विवरण को इकट्ठा किया जाएगा और इसे बड़े स्तर पर सुविधाओं को देने का प्रयास किया जाएगा।हम साथी समूह के संरक्षक राघव पंत द्वारा प्रेस वार्ता में सवालों का जवाब देते हुए जानकारी दी कि हम साथी समूह अपने स्वयं के निजी संसाधनों एवं आर्थिक सहयोग स्वेच्छा से हम साथी समूह कार्यक्रम के तहत समाज में आज की वर्तमान पीढ़ी के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने उन्हें प्रेरणा और जागरूक करने के लिए हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम के तहत प्रेरणा एवं उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए संकल्पित है और विगत कई महीनों से रात दिन एक कर अल्मोड़ा शहर के 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के निवास स्थान में जा कर उनके जीवन शैली के बारे में,उनके अनुभवों के बारे,उनके स्वास्थ्य आदि के बारे मे जानकारी हासिल कर भविष्य की रणनीतियों को और बेहतर बनाने के लिए चर्चा और परिचर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।हम साथी समूह के सदस्य डॉ भूपेंद्र वल्दिया ने बताया कि किस प्रकार हम बुजुर्गों के घर जा जाकर हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम के तहत उनके जीवन शैली के बारे में जानकारी हासिल कर और उनके संघर्ष,जीवन यात्रा में शून्य से शिखर तक पहुंचाने, सफर का अनुभव,उनके उदाहरण सुनकर अनुभवों को सुन कर उसके बाद हमारा जीवन को समझने का सही अर्थ समझ में आने लगा और आज की हमारी युवा पीढ़ी समाज में हमारे बुजुर्गो सम्मान में कमी आना और उनके प्रति असंवेदनशीलता उनके जीवन शैली को अनदेखा करना हमारे समाज में विभाजन एवं पतन का कारण और चिंता का कारण है। परिवारों का खंडित होना भी इसी के मूल में छिपा है।हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम को सफल प्रेरणादायक और शानदार सुंदर बनाने के लिए हम साथी समूह के एक-एक सदस्य दिन रात मेहनत कर नए कृतिमान स्थापित करेगी।समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करेगी इसके प्रति संवेदनशील है, गंभीर हैं और एक सुंदर और परिपक्व योजना के तहत भविष्य में भी इस हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम के तहत लगातार कार्य को और बेहतरीन के लिए बेहतर कार्य करते रहेगी।हम साथी समूह के अध्यक्ष डॉ जे सी दुर्गापाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और अपने संकल्प को दोहराते हुए अपने मूल उद्देश्यों में हम सफल होंगे इसका नेतृत्व हम साथी समूह के सभी सदस्यों का आपस में सर्व सहमति से अपने निजी संसाधन, आर्थिक मदद,सहयोग,समझदारी से अपनी जिम्मेदारी,कर्तव्य को बड़ी ही सरलता और सज्जनता ईमानदारी, और कर्मठता मेहनत, ईमानदारी पारदर्शिता के साथ पूर्ण कर रहे है और करेगी इसका विश्वास है और आशा व्यक्त करते हुए एक बार पुनः सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।हम साथी समूह के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रेस वार्ता में शामिल हुए। प्रैस वार्ता में डॉ जे सी दुर्गापाल अध्यक्ष,मनोज सनवाल महासचिव,मुख्य संयोजक कमल कुमार बिष्ट,कोषाध्यक्ष शंकर दत्त भट्ट,मुख्य संरक्षक सी एल वर्मा, संरक्षक राघव पंत,सदस्य गण में मनोहर सिंह नेगी,डॉ भूपेंद्र वल्दिया, डॉ वसुधा पंत,आशीष वर्मा,श्रीमती मंजू जोशी,मोहन चंद कांडपाल, अनंत बिष्ट,कुमारी दीक्षा कांडपाल,दीवान सिंह बिष्ट,श्रीमती पुष्पा सती,मनोज भंडारी,मीता उपाध्याय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *