अल्मोड़ा-कुमाऊं महोत्सव 2025 का चतुर्थ दिवस सांस्कृतिक विविधताओं और कलात्मक प्रस्तुतियों के नाम रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा उपस्थित रहे।उनके साथ मंच पर विजय नेगी,जगदीश वर्मा,मुराद खान, राजेन्द्र तिवारी,अमरनाथ सिंह नेगी और डॉक्टर संतोष बिष्ट भी मौजूद रहे।स्टार नाइट की शुरुआत लोक गायिका माया उपाध्याय की जीवंत प्रस्तुति से हुई।उन्होंने नेल पॉलिश,छोरी लछीमा,माया लागी और आख्यो मैं सुरम जैसे लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों की तालियों की गूंज देर रात तक गूंजती रही।इसके बाद रूद्रवंशी बिष्ट द्वारा आर्टिस्टिक योग की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसमें शारीरिक संतुलन और लयबद्धता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।दिशा अकादमी द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य ने भारतीय परंपरा की गरिमा को मंच पर जीवंत कर दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार नवीन बिष्ट को उनके साहित्यिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।मंच से उन्हें प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट कर कुमाऊं की साहित्यिक विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *