जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड धौलादेवी के ग्राम तलचौंना से मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के जनसंपर्क अधिकारी रहे सुरेश चंद्र भट्ट ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा से अलविदा कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया।सुरेश भट्ट के पिता पीतांबर दत्त भट्ट पूर्व सैनिक एवं माता श्रीमती बसंती देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत की सदस्य हैं।सुरेश भट्ट क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज की उपस्थिति में सुरेश भट्ट ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार चरम पर है।विकास कार्यों के नाम पर स्वीकृत बजट को निर्माण कार्यों में लगाने के बजाय इसकी बन्दरबांट की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जनता की समस्या का हल करना तो दूर की बात है कोई इसे सुनने तक को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारनामों से परेशान होकर कार्यकर्ता लगातार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे है।कहा कि भाजपा की सरकार में वर्तमान में राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से दुखी होकर आज भाजपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के विकास कार्यों, ईमानदारी को देखते हुए वे आज अपने दर्जनों साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस का साथ देगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख धौलादेवी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी पीतांबर पांडे,डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा,प्रशांत भैसोड़ा,राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह नेगी,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पूरन सिंह बिष्ट,महिला ब्लॉक अध्यक्ष लीला बिष्ट,गोपाल सिंह बिष्ट,गणेश भट्ट, रमेश भट्ट सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में सुरेश चंद्र भट्ट पूर्व जनसंपर्क अधिकारी विधानसभा उपाध्यक्ष,बसंती देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य,पीतांबर दत्त भट्ट पूर्व सैनिक, पूरन चंद्र भट्ट पूर्व शिक्षक, जगदीश चंद्र भट्ट,गंगा सिंह,आनंद सिंह,चंदन पांडे,लीलाधर पांडे,पूरन चंद भट्ट,देवीदत्त पांडे,राम सिंह नेगी, उमेश चंद्र पांडे,पुरन चंद जोशी,मोहन चंद्र पांडे,चंद्रमणि पाण्डेय,लीलाधर भट्ट,चिन्तामणि भट्ट,पूरन चंद्र पाण्डे,राधिका नेगी,पूरन चंद्र पांडे,हरीश चन्द्र पाण्डे,खष्टी भट्ट,दीवान सिंह आनी,शेर सिंह आनी,रूप सिंह खनी,शेखर पाण्डेय,नवीन चन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *