अल्मोड़ा-आज सायं कर्नाटक खोला रामलीला ग्राउंड के ऊपर नेशनल हाईवे पर एक पेड़ गिर गया जिससे यातायात बाधित हो गया।मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और नेशनल हाईवे के संयुक्त प्रयासों से लगभग डेढ़ घंटे बाद की मशक्कत से पेड़ हटाया गया। मौके पर पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी,फायर ब्रिगेड के एलएफएम किशन सिंह, एफएसडीवीआर उमेश चंद्र,एफ एम जीवन जोशी,महिला एफ एम पूजा,कल्पना और नेशनल हाईवे के कर्मचारी मौजूद रहे।स्थानीय नागरिक दिव्यांशु बिष्ट,नितिन भंडारी,इंदर गोस्वामी,प्रयाग जोशी आदि लोग भी मौके पर उपस्थित रहे और पेड़ हटाने में सहायता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *