अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्यालयों में सदस्यों से मुलाकात की गई।शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग,कलैक्ट्रेट,कोषागार, विकास भवन में समस्त विभागों में सदस्यों व पदाधिकारियों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याओं पर चर्चा की।आज भ्रमण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,पूर्व अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ संजय बिष्ट,गिरिजा भूषण जोशी, ब्लाक अध्यक्ष धौलादेवी महासंघ अध्यक्ष ललित तिवारी,मनोज कांडपाल,पंकज बनकोटी,आनन्द बललभ कांडपाल,हरीश सांगुडी, नीलम बिष्ट,भावना,खुशी,भगवंत सिंह रावत,पी सी जोशी,दीपक तिवारी, दीपशिखा मेलकानी,अध्यक्ष कलैक्ट्रेट जगजीवन बिष्ट,सचिव भगवत सिंह सतवाल,सुरेश नयाल आदि उपस्थित थे।मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती पूजा नेगी,सहायक कोषाधिकारी अविनाश सती व वित्त एवं लेखाधिकारी जगत सिंह बिष्ट व तहसीलदार श्रीमती ज्योति धपवाल से भी शिष्टाचार भेंट की गई।मुख्य कोषाधिकारी अल्मोड़ा से तदर्थ सेवा को जोड़ने हेतु भी चर्चा की गई।
