अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा आज दो दिवसीय जागरुकता अभियान जैनेरिक दवाएं प्रभावी किफायती के अनुक्रम में दुर्गम क्षेत्र स्थित ग्राम नगरखान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।उपस्थित ग्रामीणों को जैनेरिक दवाओं के लाभ,सुरक्षा व गुणवत्ता,यौन उत्पीड़न/अन्य अपराधों की पीड़ित/जीवित महिलाओं के लिए उत्तराखण्ड मुआवजा योजना 2020,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100,नालसा,सालसा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका,निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया,नालसा विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से आपदा पीड़ितों को विधिक सेवाएं योजना 2010 आदि की जानकारी दी गई व अभियान से संबंधित पम्फलेट भी वितरित किये गये।शिविर में अधिकार मित्र आशा भारती व दीपा भण्डारी उपस्थित रहे।
