अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में महिला कल्याण केन्द्र द्वारा,कोरोना संक्रमण से बचने एवं जरूरतमन्दों को मास्क वितरित किये जाने हेतु सूती मास्क बनाये जा रहे हैं,जिन्हें बिना मास्क बाजार में घूमने वाले जरूरतमन्दों को वितरित किये जाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में आज मातवर सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन स्थित मैदान में पुलिस परिवार के महिलाओं बच्चों व प्रत्येक सदस्य को 1000 मास्क वितरित करते हुए कोरोना से बचाव हेतु जागरुक किया गया।साथ ही बिना वजह घर से बाहर न निकलने और भीड़ भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचने,खुद सतर्क रह दूसरो को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए।अवसर पर जितेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा, उ०नि० दामोदर कापड़ी,उ०नि० कालू चन्द,कानि० विनोद कुमार,कानि० आदेश कुमार म०कानि० गार्गी रानी आदि उपस्थित रहे।