अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में टैक्सी स्टैंड थपलिया के पास एक बैल बहुत दिनों से चोटिल अवस्था में था।बेजुबान बैल दर्द से कराह रहा था और उसकी चोट काफी दिनों की होने के कारण घाव में कीड़े पड़ गये थे।आज इसकी सूचना स्थानीय व्यक्ति द्वारा नगर निगम पार्षद एवं पशु प्रेमी अमित साह मोनू को दी गयी।जिस पर पार्षद अमित साह अविलम्ब अपने साथी पार्षद अर्जुन बिष्ट चीमा,दीपक जोशी के साथ मौके पर बैल के पास पहुंचे।बैल की अत्यधिक खराब स्थिति पर उनके द्वारा तुरन्त पशु चिकित्सक डा सुरेन्द्र गर्बयाल से दूरभाष पर वार्ता की गयी।डा गर्बयाल भी अविलम्ब मौके पर पहुंचे और बैल का उपचार प्रारम्भ किया।बैल के घाव साफ करने के साथ ही इंजेक्शन इत्यादि बैल को दिए गये।पार्षद अमित साह मोनू ने बताया कि बैल जब तक स्वस्थ नहीं हो जाता उसकी लगातार मानिटरिंग की जाएगी।विदित हो कि अमित साह मोनू सामाजिक कार्यों में अग्रणी होने के साथ ही पशु प्रेमी भी हैं और लगातार बीमार,घायल पशुओं की सूचना मिलने पर तुरन्त उनकी सहायता को पहुंचते हैं।इस सब में पशु चिकित्सक डा गर्बयाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।इस तरह की सूचना पर डा गर्बयाल भी 24×7 पशुओं के ईलाज के लिए पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *