अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के पूर्व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने प्रेस को जारी बयान में विभाग व शासन से अनुरोध किया है कि वर्तमान में पंचायत चुनाव पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगा दी है ऐसी स्थिति में दोनों मंडलों में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक व वार्षिक स्थानांतरण के तहत आदेश जारी होने चाहिए।सभी कार्य को समयबद्ध तरीके से करना चाहिए ताकि पदोन्नति के सदस्यों का भर्ती वर्ष बर्बाद न हो। फारगो नियमावली विसंगति निराकरण व स्थानांतरण में अनिवार्य रूप से काउंसलिंग के लिए भी कार्यवाही जरूरी है और अनिवार्य स्थानांतरण में सुगम से दुर्गम फिर दुर्गम से सुगम इसके बाद अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण आदेश की प्रक्रिया होनी चाहिए।वर्तमान में स्पष्ट आदेश नहीं होने के कारण संशय बना हुआ है।उत्तराखंड में अनिश्चितता का वातावरण उत्पन्न हो रहा है इससे संवाद हीनता की स्थिति हमेशा बनी रहती है इसे समाप्त किया जाना चाहिए।धीरेन्द्र कुमार पाठक के कहा कि समयबद्ध तरीके से कार्य का निस्तारण किया जाना जरूरी है और हमेशा हाथ जोड़े जाने की स्थिति ठीक नहीं है।
