बागेश्वर-आज दीया ग्रुप के तत्वावधान में बागनाथ नगरी बागेश्वर के मस्तक में स्थित चण्डिका मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया।बता दें कि चण्डिका मंदिर ठीक बागेश्वर के मस्तक में होने के कारण पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाला प्रमुख स्थल है जिस कारण यहां अधिकतर समय भीड़ -भाड़ रहती है । भीड़-भाड़ रहने के कारण लोग पार्टी करने व समारोह करने यहां आते हैं तथा अपने साथ लाये हुए कचरे को मंदिर परिसर में वे आसपास फेंक देते हैं जिससे आसपास दुर्गंध फैलती है तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच गलत संदेश जाता है।दीया ग्रुप ने सामूहिक जागरूकता का संदेश देते हुए एक छोटी पहल की तथा मंदिर परिसर व आस पास साफ किया।इसके साथ ही दीया ग्रुप के सदस्य गंगा सिंह बसेड़ा ने बताया कि दीया ग्रुप कुछ जागरूक लोगों का ऐसा ग्रुप है जो पर्यावरण व शिक्षा के लिए लोगो को प्रेरित करता है तथा जागरूक लोगो को अपने ग्रुप से जोड़ता है।दीया ग्रुप ने मंदिर परिसर में आये लोगों से कूड़ा अपने साथ ले जाने या कूड़ेदान में डालने का आग्रह किया।सफाई कार्यक्रम में दीया ग्रुप के अखिलेश चौहान,गंगा सिंह बसेड़ा,गिरीश मिश्रा,नवीन धामी,रेनू टाकुली,जीवन दानू,विन्नी पांडा,प्रमोद दानू तथा अथर्व चौहान आदि उपस्थित रहे।
