अल्मोड़ा-साह चौधरी समाज अल्मोड़ा का प्रतिभाशाली छात्र सम्मान कार्यक्रम आज कुंदन लाल साह स्मारक हाल थाना बाजार अल्मोड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ समाज की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती प्रेमा साह,ईना साह, सुशीला साह व हेमा साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात महासचिव अनूप साह ने वरिष्ठ सदस्य सुन्दर लाल चौधरी, बच्ची नाथ साह,अध्यक्ष दीप लाल साह व प्रभात साह को मंच में आमंत्रित किया।कार्यक्रम में सबसे पहले उदय राज साह ने समाज द्वारा किए गए कार्यों का विवरण दिया। तत्पश्चात इस वर्ष हाई स्कूल व इण्टरमीडियट में 80%से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया व प्रमाणपत्र तथा पारितोषिक प्रदान किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में खैरना निवासी प्रियांशी साह भी थी जिन्होंने उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल में मेरिट लिस्ट में ग्यारहवां स्थान प्राप्त किया। अन्य सम्मानित विद्यार्थियों में गतिक राजसाह,मौलिक साह,परीणिति साह, दिव्यांका साह,सृष्टि साह शामिल थे। इस अवसर पर महिला होली में स्वांग रचने वाली होलियारों भावना साह, प्रीति साह व नीलम साह को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सुदर्शन लाल साह,पवन साह,सज्जन चौधरी,कर्नल जगमोहन साह,ब्रजेश साह,विनोद साह,राजेन्द्र प्रसाद साह,भगवती लाल साह,अभय राज साह, हर्षवर्धन साह,दिनेश साह व हर्षवर्धन चौधरी,शैलेन्द्र साह सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।
