सिमकली खेल मैदान बनेगा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” का सशक्त मंच
योग बना जन-जन का अभियान, गांव-गांव पहुंचा निमंत्रण
योग विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं कर रहे हैं जनसंपर्क और प्रचार
“योग जीवन जीने की शैली है”: विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट
अल्मोड़ा से उठ रही है योग की नई चेतना, युवाओं में दिखा उत्साह
21 जून को अल्मोड़ा में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
अल्मोड़ा जनपद की संपूर्ण जनता जनार्दन के लिए हर्ष का विषय है कि इस वर्ष भी विगत वर्षों की भांति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
स्थान: सिमकली खेल मैदान, अल्मोड़ा
🕕 समय: प्रातः 6:00 बजे
📅 तारीख: 21 जून 2025
संपूर्ण अल्मोड़ा की जनता से सादर अनुरोध है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेकर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के संदेश को सशक्त बनाएं।
घर-घर पहुंचा निमंत्रण, युवाओं ने दिखाई सहभागिता
योग विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया और योग का संदेश दिया।
विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट ने कहा,
“योग केवल कसरत नहीं, यह जीवन जीने की शैली है, और अल्मोड़ा से इसकी एक नई चेतना उठ रही है।”
योग शिक्षक ललन कुमार सिंह, डॉ. गिरीश अधिकारी,
डॉ. रजनीश कुमार जोशी,
सीताराम, रॉबिन, हिमानी, हेमलता अवस्थी
ने आम जनमानस से संवाद करते हुए आयोजन में सहभागिता हेतु आग्रह किया।
जन-जन तक पहुंचता निमंत्रण, अल्मोड़ा बना योग संदेश का वाहक।
