अल्मोड़ा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस द्वारा अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल और जूस वितरण किया गया और मरीजों का हाल पूछा गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,प्रदेश सचिव लता तिवारी,यूथ कांग्रेस की किरन आर्य,प्रदेश सचिव जिला महामंत्री जया जोशी, जिला महामंत्री तारा तिवारी, फेमिना खान,दीपा जोशी आदि उपस्थित रहे।
