अल्मोड़ा-आज जनपद अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा के डोल मंडल में विकसित भारत के अमृत काल,सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।अनुच्छेद 370 और 35 ए की समाप्ति,श्रीराम मंदिर का निर्माण,तीन तलाक पर प्रतिबंध,
नागरिकता संशोधन अधिनियम,डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत मिशन,आत्मनिर्भर भारत अभियान,उज्ज्वला,आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि,जनधन योजना जैसी दर्जनों योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि मंडल कार्यशालाओं का उद्देश्य न केवल कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराना है बल्कि इन योजनाओं की जानकारी को बूथ स्तर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक जनता को लाभान्वित करना है।कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और हमारा हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास को साकार करने में जुटा है।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में निरंतर जनहित की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। गांव,गरीब,किसान और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता से हो रहा है।कार्यक्रम में वक्ता दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश में ऐसे युग की शुरुआत की है जहाँ विकास का लाभ सीधे जनमानस को मिल रहा है।आज गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और यह केवल भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीति का परिणाम है।हमें गर्व है कि हम इस परिवर्तन का हिस्सा हैं।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडे ने सभी का स्वागत किया और मंडल में किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष खीम बिष्ट,पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक रावत,पूर्व अध्यक्ष हरीश बोरा,प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,महामंत्री गोविंद खोलिया,शंकर बोरा,उपाध्यक्ष रमेश बोरा,रमेश नयाल,मंडल मंत्री दीपा देवी,प्रकाश त्रिकोटी,जीवन बिष्ट,भुवन पांडे,धन सिंह,जगदीश बिष्ट,
देवकी बिष्ट,भास्कर धनखोला,दिनेश बोरा,चतुर सिंह,महेंद्र मेर,तारा बजेठा,नवीन बजेठा,कुंदन फर्त्याल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
