खटीमा-आओ हम सब योग करें अभियान के तहत खटीमा के अनेकों ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन,नमामि गंगे उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आयोजित योग शिविरों में लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं तथा लोगों को योग प्रशिक्षकों द्वारा वेद ,पुराण,उपनिषद, के विषय में जागरूक कर इनका अध्ययन करने ओर ज्ञान को आत्मसार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इन शिविरों का समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के साथ किया जाएगा।कार्यक्रम संयोजक डॉ नवीन भट्ट,डॉ धीरज बिनवाल के संचालन में चल रहे आओ हम सब योग करें अभियान में देवादि देव योग रिसर्च सेंटर के योगाचार्य एवं योग चिकित्सक हरीश चन्द्र ओझा द्वारा ग्राम गोसीकुआ,भुडाई में योग शिविर चलाया जा रहा है जिसमें पश्चिमोत्तासन,तितली आसन, गोमुखासन,त्रिकोणासन,ताड़ासन, सूर्य नमस्कार व एडवांस आसन आदि आसनों व प्रणायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में महत्वपूर्ण प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।लोगों ने प्राणायाम और आसनों के लाभ की काफी सराहना की।लोगों ने कहा कि जब से हम योग को अपना रहे हैं तब से हमारे जीवन में एक नया बदलाव और एक नयी ऊर्जा का संचार हो रहा है अब हम इसे निरंतर अपने जीवन में करते रहेंगे।हरीश चन्द्र ओझा ने बताया कि आजकल बच्चों को योग से जोड़ना उनका पहला लक्ष्य है और दूसरा बड़ा लक्ष्य वैकल्पिक चिकित्सा द्वारा गंभीर रोगो का निवारण करना। उन्होंने ग्राम भुडाई में ही अपना सेंटर स्थापित किया है जहां समय समय निशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में अनेक स्थानों पर भी निशुल्क योग शिविर आयोजित किए जा रहे है जिनमें कई शिविर मुरादाबाद,लखनऊ,बिजनौर,गोंडा,हैदराबाद,बरेली,सितारगंज,पीलीभीत,पंतनगर,बनबसा,टनकपुर,नानकमत्ता ,रुद्रपुर,रामनगर,अल्मोड़ा,अमोरी, मलधनचौड़,श्यामलाताल,हाल्से, हल्द्वानी,रानीखेत,चंपावत,लोहाघाट, पिथौरागढ़,मुक्तेश्वर आदि में चलाए जा रहे हैं।अकेले खटीमा में ही 56 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।घाट रोड देवसैनी कॉलोनी,बग्गा कॉलोनी,राजीव नगर,ऑस्मिक एकेडमी श्रीपुर बिछुआ,बघियाडाट खटीमा,प्रेम पैलेस,रियात पैलेस, नानकमत्ता,गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता,द्वारिका कॉलोनी अल्केमिस्ट रोड,वार्ड नंबर 13 सलामत बिडोरा मझोला,कंजाबाग निकट दूध डेयरी,भूड महोलिया,ग्रीन पार्क खटीमा,जेएलएन पार्क टनकपुर,जमौर खटीमा,महौलिया खटीमा,नशा मुक्ति केंद्र बनबसा रियात बैंकट हॉल नानकमत्ता सी सिसईखेड़ा,श्री महाकालेश्वर मंदिर, अमाऊ,चूनाभट्टी,सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा,वार्ड नंबर 18,एच जे पार्क खटीमा,राम गुलाम गली वार्ड नंबर 14,विगराबाद,राम मंदिर श्रीपुर बिछुआ,अमाऊ,झनकट,कूर्मांचल कलोनी,टीचर्स कलोनी,आवास विकास,चकरपुर ,कुटरा आदि में योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
