अल्मोड़ा-अल्मोड़ा महानगर के कपीना के मूल निवासी तोषित लोहनी भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में विगत दिवस आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बनें। गौरतलब हैं कि तोषित लोहनी सेना में दूसरी पीढ़ी के आफिसर हैं।उनके पिता कर्नल राजीव लोहनी ने भी 25 वर्ष सेना में अपनी सेवायें देकर देश के बार्डर में लडा़ई लड़ी।उनकी माता कविता लोहनी फिजिक्स की शिक्षिका हैं।लेफ्टिनेंट तोषित लोहनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मैग्नेसाईट कम्पनी में एकाउन्ट आफिसर रहे अपने दादा गिरीश चन्द्र लोहनी एवं दादी नीरजा लोहनी के सानिध्य में प्राप्त करी।तत्पश्चात आर्मी पब्लिक स्कूल एंव दिल्ली पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण करी।भारतीय सैन्य अकादमी परेड से पूर्व तोषित लोहनी ने ओटीए चेन्नई में नौ माह का प्रशिक्षण लिया।तोषित लोहनी के चाचा डा संदीप लोहनी भी शिक्षाविद हैं।तोषित लोहनी के सेना में लेफ्टिनेंट बनने और अपने पिता कर्नल राजीव लोहनी के पदचिन्हों में चलकर लोहनी परिवार की दूसरी पीढ़ी द्वारा भारतीय सेना में सेवा देने पर अल्मोड़ा जनाधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी,नवदुर्गा महोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर के अध्यक्ष सुनील कर्नाटक,नमित जोशी,मनोज तिवारी,महेन्द्र सिंह रावत,पार्षद अभिषेक जोशी,रमेश चन्द्र जोशी, गीता जोशी,पार्षद भूपेन्द्र जोशी सहित मौहल्लेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए तोषित लोहनी के मजबूत भारतीय सेना में भविष्य में अपना नाम रोशन करके अल्मोड़ा महानगर को गौरव दिलाने की कामना करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *