अल्मोड़ा-नगर में आगामी 21 जून से दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है।महोत्सव के आयोजक राजेन्द्र तिवारी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह सांस्कृतिक आयोजन विविध प्रतियोगिताओं और चर्चित लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से भरपूर रहेगा। महोत्सव का शुभारंभ शनिवार, 21 जून को सांय 5 बजे स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से होगा, जबकि रात्रि 7 बजे से स्टार नाइट में मनोज आर्या अपनी प्रस्तुति देंगे। 22 जून को नृत्य प्रतियोगिता के साथ विक्की, सूरज और खुशी बिष्ट प्रस्तुति देंगे। इसके अगले दिन 23 जून को होने वाली स्टार नाइट में जितेंद्र तोमक्याल, नविका जैरा और राधा तिवारी मंच पर होंगे। 24 जून को गायन प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया जाएगा, वहीं माया उपाध्याय की प्रस्तुति के साथ दिशा अकैडमी और रुद्रांशी बिष्ट भी मंच पर नजर आएंगे। 25 जून को कलात्मक योग प्रतियोगिता के साथ गजेंद्र राणा और गोपाल चम्याल की प्रस्तुतियां दर्शकों का मन मोहेंगी। इसी क्रम में 26 जून को भी योग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसके बाद बिशन हरियाला, महिपाल मेहता और रूपेश जोशी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 27 जून को लोकगायक इंदर आर्या और सांची वर्मा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 28 जून की शाम सूफी संगीत को समर्पित ‘सुरूर-ए-महफिल’ नाइट होगी, जिसमें पलक तिवारी शिरकत करेंगी। 29 जून को नृत्य प्रतियोगिता का सेमीफाइनल होगा। इस दिन देवांश शर्मा, शगुन त्यागी, गर्वित तिवारी और हर्षित तिवारी मंच साझा करेंगे। महोत्सव का समापन 30 जून को नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल के साथ होगा। समापन समारोह में हंसवी टोंक, मुबारक मार्क और लखन कुमार की प्रस्तुतियां रहेंगी। पत्रकार वार्ता में आयोजक राजेन्द्र तिवारी के साथ अमरनाथ सिंह नेगी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, चेतन पांडे और प्रदीप मेहता भी मौजूद रहे।
