अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज नगर मंडल में विकसित भारत का अमृत काल सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास के साथ केंद्र की एनडीए सरकार ने भारत के आम जनमानस के हित व ग़रीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से गरीबों और वंचितों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने,उन्हें उचित अधिकार व सुनहरे अवसर प्रदान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के सम्यक नेतृत्व में भारत सर्वसमाज के कल्याण से विकसित भारत के संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इसी सोच और विजन के साथ गरीबों के मसीहा बन गए हैं।वो गरीबों के कल्याण को सर्वोपरि मानकर फैसले लेते हैं और अपनी सरकार की नीतियां निर्धारित करते हैं।यही वजह है कि कांग्रेस के राज में सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे,लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि हकीकत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं।मोदी सरकार की गरीबों के कल्याण की कई योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान बन रहा है।पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने वास्तविकता के धरातल पर गरीबी हटाने का काम किया।नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हुई हैं। 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी जो 2025 में बढ़कर 780 हो गईं।वहीं एमबीबीएस सीटों की संख्या 51,348 से बढ़कर 2024 में 1.18 लाख हो गई हैं।मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में 17.1 करोड़ नई नौकरियां निकाली हैं।स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को नौकरी मिली है।स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 2.27 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है।स्वच्छ भारत मिशन में 12 करोड़ घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया व प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55.22 करोड़ बैंक खाते खुलवाए गये।2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (51.06 करोड़ नागरिक नामांकित),प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (52.5 करोड़ से ज्यादा का लोन स्वीकृत),प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (23.64 करोड़ नागरिक नामांकित),2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (10.33 करोड़ महिलाएं लाभान्वित),2018 में शुरू की गई प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना कार्ड (40 कोड से ज्यादा स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी), 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (11 करोड़ से अधिक किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने हेतु 368 लाख करोड़ रुपए वितरित),2020 में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना (81 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुक्त राशन) ने भारत के आम जनमानस के जीवन को बदलते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर किया है।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री की अंत्योदय की नीति को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में विकास की बयार चली है जिससे भारत की विकसित भारत बनने की राह प्रशस्त हुई है।आज से प्रधानमंत्री के देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प से देश के 140 करोड़ नागरिकों को जोड़ने की शुरुआत है।जिसके तहत देश का प्रत्येक नागरिक भी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाए जाने का संकल्प में साझेदारी होगा।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में जो तरक्की हुई है उससे देश का मान सम्मान बढ़ा है अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। इन सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा देश के आम नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प की मुहिम में जोड़ने हेतु नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा शक्ति केंद्र सहित हर मोहल्ला चौपाल तथा बूथ स्तर तक की योजनाएं बनाई गई है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे तथा लोगो से भी विकसित भारत बनाए जाने के संकल्प करवाएंगे जिससे विकसित भारत के संकल्प में आम जनता की भगीदारी भी सुनिश्चित हो सके।बैठक का संचालन महामंत्री अर्जुन बिष्ट व देवेंद्र भट्ट ने किया।कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,पूर्व नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ए के सिकंदर पवार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष रक्षित कार्की,दिनेश मठपाल आशीष कुमार,नगर मंत्री दीपा अधिकारी,मीरा मिश्रा,आनंद भोज, कमल वर्मा,मीडिया प्रभारी दीपक भंडारी,हरीश कनवाल,जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल,त्रिलोचन जोशी,मनोज तिवारी,सुनील कर्नाटक,पार्षद आशा बिष्ट,पार्षद संजय जोशी,पार्षद श्याम पांडे,पार्षद इन्द्रमोहन सिंह भंडारी,पार्षद अभिषेक जोशी,पार्षद विजय भट्ट, पार्षद पूनम त्रिपाठी,पार्षद पूनम वर्मा, पार्षद मनीष जोशी,धर्मवीर आर्या, प्रमोद कुमार,गोपाल चम्याल,कमला तिवारी,दीपक पांडे,कृष्णा सिंह, तस्लीम अंसारी,दीपा बिष्ट,गोविंद मटेला,महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेखा आर्या,सौरभ वर्मा,माया जोशी, निशा बिष्ट,जगत भट्ट,पुष्कर बिष्ट,नीरज साँगा,रोहित वर्मा,भगवान रायल,हीरा कनवाल,नेहा उप्रेती,ममता वाणी,प्रीति रस्तोगी,कविता,भावना चम्याल,मनोज गैड़ा,चन्दन गैड़ा, सुनीता गैड़ा,श्वेता,पायल अधिकारी, कंचन गैड़ा,सुनीता गैड़ा,सुनीता जोशी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *