अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दन्या मंडल में विकसित भारत का अमृत काल सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में सशक्त भारत,आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।उन्होने कहा कि 2014 के बाद देश में युगांतरकारी परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए,जिनमें धारा 370 की समाप्ति,राम मंदिर निर्माण,तीन तलाक पर रोक,नागरिकता संशोधन अधिनियम,डिजिटल इंडिया,स्वच्छ भारत मिशन और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्रांतिकारी कदम शामिल हैं।उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को धरातल पर उतारकर गरीबों,किसानों,महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए ऐतिहासिक योजनाएँ लागू की हैं।कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जनता के बीच जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित करना है,ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुँच सके।अतिशीघ्र शक्तिकेंद्रो में चौपाल के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी पंचायत चुनाव में सभी लोग मिलकर काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी आने वाले पंचायत चुनाव में अपना परचम लहराएगी।सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंच कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डी के जोशी,वक्ता के रूप में मनोज पंत,प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा पूनम पालीवाल,भारतीय जानता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत,पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डसीला,भास्कर पाण्डे,किशन बोरा,हरीश नैनवाल,सूरज मेहरा,चन्दन बिष्ट,कैलाश भट्ट,रोहित पंत,किशनानन्द,देश दीपक पंत,जगदीश फुलारा,महेश पन्त,रमेश जोशी,चन्दन लाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *