अल्मोड़ा-पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में ग्रीष्मावकाश में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।समर कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह मूसयूनी,विशिष्ट अतिथि पीटीए अध्यक्षा गंगा देवी और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह मूसयूनी ने इस प्रकार के आयोजन को बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक बताया।पीटीए अध्यक्ष गंगा देवी ने विद्यार्थियों से समर कैम्प का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि समर कैम्प में कुशल वादक कलाकारों द्वारा बच्चों को विभिन्न वाद्य यंत्रों को बजाना सिखाया जाएगा।साथ ही क्राफ्ट वर्क, योगासन,बेकरी संबंधी कार्य व प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से विभिन्न मॉडल बनाने एवं अटल टिंकरिंग लैब में विभिन्न प्रोटोटाइप तैयार करना सिखाया जाएगा।शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यार्थियों से वाद्य यंत्रों का अच्छे से अभ्यास कर उसने पारंगत होने को कहा।कार्यक्रम में संजय पाण्डे,भगवत सिंह बगडवाल,केवलानन्द जोशी,रमा देवी,नंदी देवी एवं रेखा नेगी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्मल कुमार पंत ने किया।
