अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने आज सल्ट विधानसभा के स्याल्दे क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि सल्ट चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी पंचोली एक जुझारू और पहाड़ के संघर्ष को अच्छे से समझने वाली महिला हैं।सल्ट की जनता निश्चित रूप से अपने बीच रहने वाली महिला को जिताकर कांग्रेस को मजबूत करेंगी।श्री रावत ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि युवा कांंग्रेस बेहद मजबूती के साथ कांंग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत कर रही है तथा यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को कांंग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य करेंगें।श्री रावत ने कहा कि निश्चित रूप से सल्ट के इस चुनाव में कांंग्रेस पार्टी की विजय होगी।कार्यकताओं की बैठक में स्याल्दे क्षेत्र के युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में युवा कांग्रेस जिला महासचिव सुनील सिंह,सोमेश्वर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी,जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, द्वाराहाट विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार,विधानसभा महासचिव महेश बिष्ट,सोमेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष भुवन दोसाद,विजय सैजारी,जैंती ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल मेहरा,ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार,स्याल्दे ब्लॉक अध्यक्ष विजय उनियाल,अक्षय पंचोली,हर्षित,सेवादल ब्लाक अध्यक्ष हितेश बिष्ट,पूर्व महासचिव मुकेश कुमार,गौरव कुमार,तरुण,महिपाल घुघत्याल,गौरव कुमार,पवन नेगी आदि मौजूद रहे।
