अल्मोड़ा-वार्ड त्रिपुरासुंदरी के मोहल्ला बासभीडा गोपालधारा मार्ग पर बन रहे सिचाई विभाग के निर्माणाधीन नाले के बीच में जल संस्थान की 6 इंच की पाइपलाइन नाला निर्माण मे दिक्कत कर रही थी। उसे आज पार्षद श्याम पाण्डे के प्रयासों से जलसंस्थान द्वारा नाले से हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।विदित हो कि कल ही पार्षद द्वारा जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता से उक्त पाइप लाइन को यथाशीघ्र हटाने के लिए दूरभाष पर वार्ता की गयी थी।पाइपलाइन हटाने पर स्थानीय नागरिकों ने पार्षद श्याम पाण्डे का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य मे भी पार्षद जनता की समस्याओं का यू ही समाधान करते रहेंगे।इस दौरान पार्षद श्याम पाण्डे के साथ जल संस्थान के जे ई उंमग शर्मा,जे ई अर्जुन नेगी, पीताम्बर दत्त परगाई,गोविंद सनवाल , मनोज सनवाल,रमेश भट्ट,कासिफ खान,बीना भट्ट,दिनेश गोयल,कैलाश बिष्ट सहित जलसंस्थान व सिचाई विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
