अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों से उनकी व्यक्तिगत,सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों,अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।समस्त थाना प्रभारी/एसओजी को नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर मादक पदार्थों की बरामदगी व नशे की सामग्री कहां से खरीदी गयी और किसे बेची जा रही है, उसके बारे में जानकारी जुटाकर नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने व जागरुकता अभियान चला कर जनमानस को जागरुक करने के लिये निर्देशित किया गया।साथ ही कड़े शब्दों में कहां की नशे में संलिप्तता पाये जाने पर किसी को बख्शा नहीं जायेगा।सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी करने वाले अभियुक्तों की सम्पत्ति की जांच करने और नशा बेचकर अर्जित की गयी सम्पत्ति पायी जाने पर सीजर की कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।कैंचीधाम मेला/पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात निरीक्षक व सम्बन्धित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व पर्यटकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिये गये है।कैंचीधाम मेले के दृष्टिगत कोतवाली अल्मोड़ा को प्रभावी यातायात प्लान बनाने हेतु निर्देशित किया गया।सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग,यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत समस्त थाना/फायर/एसडीआरएफ को आपदा उपकरण को कार्यशील दशा में रखने व अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये।वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर आपराधिक/संदिग्धों पर सतर्क दृष्टिगत रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एनसीसी व ग्राम प्रहरियों से समन्वय स्थापित कर सहयोग लेना सुनिश्चित करें।समस्त थाना प्रभारियों को एकल वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम लेकर समस्याओं के बारे में पूछकर त्वरित निस्ताकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण,लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण,समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।जनजागरुकता,नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।समस्त थाना प्रभारियों को साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।समस्त बीट कर्मियों को लगातार अपने अपने बीटों पर भ्रमण कर सजग रहते हुए आपराधिक व अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।अभियोजन अधिकारी द्वारा अभियोजन सम्बन्धी विषयों पर उपस्थित थानाध्यक्षों का मार्ग दर्शन किया गया।वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाले अफवाह, झूठी खबर,फेक न्यूज आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्यवाही कर जनमानस को सत्यता से अवगत कराये।जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई।थाना सल्ट क्षेत्र से कुल 76.495 किग्रा अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले थाना सल्ट में नियुक्त अपर उनि लोमेश कुमार व थाना भतरौजखान क्षेत्र से कुल 84.075 किग्रा अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले थाना भतरौजखान में नियुक्त कानि 124 नापु नीरज पाल को एम्प्लॉय ऑफ़ दि मंथ चुना गया।एसएसपी द्वारा विगत माह मई में प्रभावी पुलिसिंग,मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले एम्प्लॉय ऑफ़ दि मंथ सहित 24 अधिकारी/कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों में निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा,निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा,उनि प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष सल्ट,उनि हरविन्दर कुमार थाना द्वाराहाट,अपर उनि जयपाल सिंह कोतवाली अल्मोड़ा,अपर उनि भगवान सिंह थाना द्वाराहाट,कानि 69 नापु मनमोहन सिंह थाना भतरौजखान,कानि 94 नापु दीपक कुमार थाना सल्ट, हेड कानि 107 नापु श्रवण सैनी थाना भतरौजखान,कानि 83 नापु दलीप सिंह नेगी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा,कानि 38 सपु लक्ष्मण सिंह कोरंगा प्रधान लिपिक पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा,कानि 304 नापु विरेन्द्र सिंह वाचक पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा,म कानि 474 नापु रेखा गोस्वामी सीसीटीएनएस कार्यालय अल्मोड़ा,कानि 5 सपु कमल भोज थाना भतरौजखान,कानि संजीव चौधरी थाना भतरौजखान,हेड कानि 70 नापु अरविन्द चंदेल थाना भतरौजखान,फायरमैन 299 महमूद अली फायर स्टेशन अल्मोड़ा,लीडिंग फायरमैन योगेश कुकशाल फायर स्टेशन रानीखेत फायरमैन भास्कर चन्द्र फायर स्टेशन रानीखेत,कानि 101 नापु प्रमोद कुमार थाना दन्या,स्वच्छक अनिल कुमार पुलिस लाइन अल्मोड़ा,विरेन्द्र सिंह रावत(आपदा वॉलेन्टियर) शामिल रहे।क्राइम मीटिंग में पर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह,सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी,नितिन काकेरवाल जिला होमगार्ड कमाण्डेंट,सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा,सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर,प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय,निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे,प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ कोतवाली रानीखेत,निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा,निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा दरबान सिंह मेहता,ए फएसओ अल्मोड़ा महेश चन्द्र,पीआरओ/प्रभारी मीडिया सेल निरीक्षक मदन मोहन जोशी,निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी,निरीक्षक सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौजखान,कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ अल्मोड़ा,निरीक्षक भुवन जोशी प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष चौखुटिया उनि सुनील सिंह बिष्ट,थानाध्यक्ष सल्ट उनि प्रमोद पाठक,थानाध्यक्ष द्वाराहाट उनि अवनीश कुमार,थानाध्यक्ष देघाट उनि दिनेश नाथ महंत, थानाध्यक्ष सोमेश्वर उनि कश्मीर सिंह,थानाध्यक्ष लमगड़ा उनि राहुल राठी,थानाध्यक्ष दन्या उनि जसविन्दर सिंह,थानाध्यक्ष धौलछीना उनि विजय नेगी, एफएसएसओ वंश नारायण यादव,प्रभारी साइबर सेल श्रीमती कुमकुम धानिक,उनि अभिसूचना श्रीमती सुमन,लाइन सूबेदार उनि मोहित कुमार, आशुलिपिक महेश कश्यप, उनि (एम) हीरा सिंह,दान सिंह मेहता (वाचक एसएसपी अल्मोड़ा), अपर उनि दामोदर कापड़ी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *