अल्मोड़ा-भ्यारखोला पार्षद अनूप भारती ने अल्मोड़ा पहुंचे उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग भगवत प्रसाद मकवाना को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम बना दिया गया है लेकिन पर्यावरण मित्रों को अभी भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम अल्मोड़ा में नगर आयुक्त की नियुक्ति करने की मांग की गयी है।ज्ञापन में कहा गया कि अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम तो बना दिया गया है परन्तु पर्यावरण मित्रों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।नगर निगम में वार्ड तो बढ़ा दिए गये हैं लेकिन पर्यावरण मित्रों की संख्या नहीं बड़ी है।नगर निगम अल्मोड़ा में पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गयी।कहा गया कि नगर निगम अल्मोड़ा में कुल 60 पर्यावरण मित्र जो लम्बे समय से कार्य कर रहे थे उनमें से 57 लोगों की नियुक्ति हो चुकी है।शेष 3 पर्यावरण मित्र जो लगातार कार्य कर रहे हैं उनकी नियुक्ति भी शीघ्र करी जाए।इसके साथ ही इस सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग को निर्देशित करने की मांग भी की गयी।
