जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने गुरूवार को जागेश्वर विधान सभा के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के बीच सुख दुख में शामिल होकर स्थानीय जनता का हाल चाल जाना।उन्होंने जनसंपर्क कर जनता के बीच बैठकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनता को दी तथा अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।श्री पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं जानकर उनके निदान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर वार्ता की।उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज केन्द्र व राज्य सरकार गरीब जनता के लिये एक से बडकर एक योजनायें ला रही है जिसमें गरीबों को फ्री बिजली,फ्री गैस कनेक्सन,फ्री में पानी कनेकसन,प्रत्येक किसान को बीज हेतु छ हजार रू साल,गरीबों के ईलाज हेतु पांच लाख रू का ईलाज फ्री,आवास विहीन लोगों को अटल आवास जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं गरीब जनता को राहत देने के लिए हैं।श्री पाण्डेय ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने अपनी जेब गरम करने व अपने विशेष चहेतों को अमीर बनाने का काम किया है।आज पूरे देश व प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के लिये जगह नही है।आईएएस,पीसीएस अधिकारी आरोपों में जेल भेजे जा रहे है।ना ही नेता और ना ही कार्यकर्ता भ्रष्टाचार में कही लिप्त हैं जिसका उदाहरण है कि भाजपा की सात साल केन्द्र व चार साल प्रदेश की सरकार होने के बाबजूद भी एक भी मामला भ्रष्टाचार का किसी के ऊपर नही लगा।उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा सरकार ईमानदारी से जनता के लिये काम कर रही है वहीं दूसरी तरफ जागेश्वर विधानसभा में जो लोग बीस साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है वो जनता के बीच जाकर जनता को गलत जानकारियां देकर भड़काने का काम कर रहे है और आज अपनी व कांग्रेस की खराब स्थति को देखकर गांव गांव जाने को मजबूर हो रहे है।उनके साथ मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैडा,मंडल महामंत्री लक्ष्मण डसीला मंडल महामंत्री केसर सिंह नेगी,मंडल मंत्री गोपाल सिंह,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,भाजपा नेता मनोज पंत,मंडल मंत्री दिवान राम,दीवान सिंह,गोधन मेहरा,हरीश नाथ,चन्दन सिंह,करन पाठक,दीपक उप्रेती,मोहन सिंह बिष्ट,जगदीश राम,आदि रहे।