अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा सुश्री शचि शर्मा के निर्देशानुसार आज दिनाँक 9 जून को जिला न्यायालय परिसर के सभागार में अधिकार मित्र की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें माह मई में अधिकार मित्रों द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा की गई व माह जून के कार्य योजना के विषय में जानकारी प्रदान की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक के पश्चात् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्टेट डिजास्टर रिसपोन्स फोर्स के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के पराविधिक कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक व अप्राकृतिक आपदा के समय तत्काल राहत व बचाव आदि कार्यों को त्वरित व प्रभावी रूप से संपादित किये जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर एसडीआरएफ अल्मोड़ा की टीम के सदस्यों में पंकज डंगवाल,बहादुर सिंह बजेठा,हरीश चन्द्र पांडे,धीरज कुमार, राजेंद्र गिरी,गजेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *